महराजगंज

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत “सेवा मित्र स्वच्छता सम्मान शिविर” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने में दिन-रात एक करने वाले सफाई कर्मियों के अथक योगदान को सम्मानित करना था।
सफाई कर्मी हमारे नगर के असली हीरो: चेयरमैन
समारोह के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मी ही हमारे नगर के असली हीरो हैं, जिनके श्रम और समर्पण से ही बृजमनगंज स्वच्छ और आदर्श नगर के रूप में आगे बढ़ रहा है। सम्मान पाकर सफाई कर्मियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने नगर अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित लोग
कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी दीपक विश्वकर्मा, ताहिर, संतोष राव, इरफान, अखिलेश्वर सहित नगर पंचायत के सभासद धर्मेंद्र चौरसिया और झीनक विश्वकर्मा उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यालय के बड़े बाबू रमेश चौधरी, कासिम, सागर कन्नौजिया, तौलन चौरसिया, सनी कन्नौजिया समेत कई गणमान्य लोग और कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026












