महराजगंज

महराजगंज जनपद के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक DIOS प्रदीप कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक DIOS प्रदीप कुमार शर्मा के सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया। विदाई की बेला में माहौल भावुक हो गया और उपस्थित लोगों की आंखें नम नजर आईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि प्रदीप कुमार शर्मा का सेवाकाल अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और प्रशासनिक दक्षता के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

प्रधानाचार्य डॉ. दीनबन्धु शुक्ल ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक के रूप में प्रदीप कुमार शर्मा ने नियमों के अनुपालन के साथ शिक्षकों और शिक्षण संस्थानों की समस्याओं के समाधान को भी प्राथमिकता दी। उनका प्रशासनिक कौशल और मानवीय दृष्टिकोण विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक रहा।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवाकाल के दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों और प्रबंध तंत्र से मिला स्नेह व सहयोग उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
समारोह में विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार, डॉ. अंशुमान त्रिपाठी, दीपांकर पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, सौरभ पाठक, परमेंद्र वर्मा, दिग्विजय यादव, सुभाष चंद्र, धर्मेंद्र सिंह, जयहिन्द पाण्डेय, रमेश प्रसाद, अरुण सिंह, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार, खेल अध्यापक नवीआलम अंसारी, स्काउट अध्यापक अजय सैनी, दिनेश उपाध्याय, आलोक उपाध्याय सहित शिक्षक-कर्मचारी व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026













