महराजगंज: कोल्हुई क्षेत्र में नहर में डूबे 17 वर्षीय छात्र की तलाश तेज, SDRF ने संभाला मोर्चा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शौच के लिए गया 17 वर्षीय छात्र पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और लापता हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुरचिहा ग्राम सभा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां शौच के लिए गया 17 वर्षीय छात्र पैर फिसलने से अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कॉलेज का छात्र है लापता राजकुमार

लापता छात्र की पहचान राजकुमार (पुत्र नागेंद्र शर्मा) के रूप में हुई है, जो भागीरथी कृषक महाविद्यालय, भागीरथपुर में इंटरमीडिएट का छात्र बताया जा रहा है। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

SDRF और पुलिस की संयुक्त तलाश जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर घंटों खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर प्रशासन को सूचना दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य आपदा मोचन बल की विशेष टीम को मौके पर बुलाया गया है। SDRF के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नहर में तलाशी अभियान को काफी तेज कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक छात्र का कोई सुराग नहीं मिल पाया था, और पुलिस, एसडीआरएफ तथा ग्रामीण लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.