महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्रिल अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने पर जोर दिया। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के अनुशासन, टर्नआउट (वेशभूषा) और कर्तव्यपरायणता का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बल के जवानों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सतर्क और अनुशासित रहने तथा अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रैलर से टकराया भैंसों से भरा ट्रक, तीन पशु व्यापारी घायल@Uppolice @maupolice https://t.co/rru3O79KSh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 30, 2026













