एडिशनल कमिश्नर ने बाढ़ राहत चौकी और बेलसर रिगौली बांध किया निरीक्षण

 

voice of news 24

15Oct2022 22:21PM

धानी बाजार
अपर आयुक्त गोरखपुर हरिओम शर्मा ने शुक्रवार शाम को धानी बाजार स्थित सेठ महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कालेज पहुँचे | अपर आयुक्त के औचक निरीक्षण में बाढ़ राहत चौकी में कार्यरत आधे से अधिक कर्मी अनुपस्थित मिले | अपर आयुक्त ने उपजिलाधिकारी से सभी खिलाफ कार्यवाही करने के साथ रोस्टर सिस्टम के द्वारा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया | इसके बाद वह धानी बाजार स्थित राप्ती नदी के किनारे स्थित बेलसर रिगौली बंधे का निरीक्षण किया | उन्होंने बंधो के रख रखाव और बाढ़ की तैयारियों के बारें में जानकारी लिया | उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जायेगा इस दौरान सिचाई विभाग के ए. ई. आमोद कुमार, एस डीएम फरेंदा राम सजीवन मौर्य, जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे |

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.