धूमधाम के साथ बारावफात का जुलूस निकाला गया देश मे अमन शांति के लिए दुवाए मांगी गई

voice of news 24

9Oct2022 20:40PM

 

सिद्धार्थनगर /खेसरहा

खेसरहा ब्लाक मे धूमधाम के साथ बारावफात का जुलूस निकाला गयाआज का दिन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है जगह जगह कार्यक्रम के आयोजन किए गए हैं! देश मे अमन शांति के लिए दुवाए मांगी गई इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के अनुसार रब्बी उल अव्वल का महीना चल रहा है।आज रब्बी उल अव्वल की 12 तारीख है।इस दिन 12 वफात मनाया जाता है।इस नाम को ईद मिलादुन्नबी के नाम से भी जाना जाता है

ये है इस त्योहार का महत्व
ईद मिलादुन्नबी का पाक पर्व मौलिद मावलिद के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन 570 ईसवी में पैगंबर हजरत मुहम्मद का मक्का में जन्म हुआ था। इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को उनका जन्म माना जाता है। इस दिन लोग नमाज पढ़ते हैं, शायरी और कविताओं के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। यह दिन पैगंबर मुहम्मद और उनके उपेदेशों को पूरी तरह समर्पित होता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.