लेहड़ा देवी मंदिर पर श्रद्धलुओं ने टेका माथा,मुराद होती है पूरी

वॉइस आफ न्यूज 24

महाराजगंज (लेहड़ा) 26 sep 2022 16:36PM

महाराजगंज में नवरात्रि की धूम शुरू हो गई है। नवरात्र के पहले दिन प्रसिद्ध लेहड़ा देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं ने मां का दर्शन कर मन्नते मांगी। बता दें कि जंगलों के बीच मां लेहड़ा वाली मंदिर का निर्माण सैकड़ों वर्ष पहले हुआ था।

मान्यता है कि इस मंदिर पर जो भी सच्चे दिल से मुराद मांगता है, मां उसकी मुराद पूरी करती है। मंदिर के पुजारी ने बताया की मां लेहड़ा वाली मंदिर आद्रवन मंदिर के नाम से भी प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि माता दुर्गा यहां स्वयं प्रकट हुई थी। यही नहीं महाभारत काल में पांचो पांडव इस मंदिर पर अज्ञातवास के दौरान लंबे समय तक रुके थे।

पांडवों के अज्ञातवास के दौरान मां भगवती के आदेशानुसार अर्जुन ने इस जगह पर शक्ति पीठ की स्थापना की थी। बाद में यही लेहड़ा देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई। मान्यता है कि एक बार कोई युवती नाव से पवह नदी पार कर रही थी। तब उस युवती को देखकर नाविक की नियत खराब हो गई। उस समय वनदेवी मां ने स्वयं प्रकट होकर उस युवती की रक्षा की थी।नाविक को नाव के साथ ही उसी समय जल समाधि दे दी थी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.