मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली निवासी एक ही परिवार के चार लोग बुधवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम मिश्रौली निवासी एक ही परिवार के चार लोग बुधवार दोपहर सड़क हादसे का शिकार हो गए। दवा लेने बेल्थरा रोड जा रहे बाइक सवार परिवार को उभांव थाना क्षेत्र स्थित सोनाडीह गौरी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति-पत्नी और उनकी दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसे में घायल हुए लोग
जानकारी के अनुसार, मधुबन के मिश्रौली निवासी मनोज कुमार (43) पुत्र छोटेलाल प्रसाद, अपनी पत्नी पिंकी (40), पुत्री जानवी (5) और एंजेल (2) के साथ बाइक से दवा लेने निकले थे। सोनाडीह गौरी पुल के पास सामने से आए ऑटो से हुई भीषण भिड़ंत में बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर लहु-लुहान हो गए।
अस्पताल में भर्ती, 3 जिला अस्पताल रेफर
स्थानीय राहगीरों व ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मनोज कुमार तथा उनकी दोनों मासूम बेटियों जानवी और एंजेल की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पिंकी का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













