मऊ

जनपद मऊ के भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत करने पर एक व्यापारी पुत्र द्वारा अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत करने पर एक व्यापारी पुत्र द्वारा अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान नेता ने बुधवार दोपहर 1:00 बजे पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद शुरू हुआ विवाद
नरेंद्र सिंह के अनुसार, उन्होंने जनहित में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में सुधार और मिलावटी सामान की बिक्री रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर जब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम जांच के लिए मद्धेशिया किराना स्टोर (संचालक कांता प्रसाद) पहुंची, तो अधिकारियों के बुलावे पर किसान नेता भी मौके पर मौजूद थे।
अधिकारियों और कैमरे के सामने दी धमकी
आरोप है कि जांच प्रक्रिया के दौरान दुकान संचालक के पुत्र रामेश्वर प्रसाद मद्धेशिया ने आपा खो दिया और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही नरेंद्र सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने कैमरे के सामने ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे डाली। किसान नेता का कहना है कि पूरी घटना का वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है।
सुरक्षा और कार्रवाई की मांग
किसान नेता नरेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे पत्र में कहा कि उन्होंने यह शिकायत किसी व्यक्तिगत रंजिश में नहीं बल्कि जनहित में की थी। अब उन्हें और उनके परिवार को आरोपी पक्ष से जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसपी से वीडियो फुटेज की जांच कराकर त्वरित मुकदमा दर्ज करने और पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
घोसी नगर पंचायत ने सामुदायिक शौचालयों में चलाया विशेष सफाई अभियानhttps://t.co/j0r3pSbkjB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













