शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 8 साल से फरार चल रहे अपहरण के मामले में 25,000 रुपये के वांछित इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
2018 से था फरार, हो चुकी थी कुर्की की कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ राजकुमार सिंह के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मु.अ.सं. 224/2018 (धारा 366 भादवि) से जुड़े वांछित अभियुक्त गोबिन्द मिश्रा पुत्र धर्मदेव मिश्रा, निवासी जोबकुण्डा, थाना शोहरतगढ़ (उम्र करीब 27 वर्ष) को कस्बा शोहरतगढ़ से दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त 2018 से लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने पर न्यायालय के आदेश पर उसके खिलाफ 28 जुलाई 2020 को गैर-जमानती वारंट (NBW), 21 अक्टूबर 2020 को धारा 82 सीआरपीसी (उद्घोषणा) और 6 मार्च 2021 को धारा 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्रवाई भी अमल में लाई जा चुकी थी। लगातार चकमा देने के कारण उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
इनामी अपराधी को दबोचने वाली संयुक्त टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव (थाना शोहरतगढ़), उपनिरीक्षक ओम प्रकाश मिश्रा (प्रभारी एंटीथेफ्ट मय टीम), हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव (सर्विलांस सेल), कांस्टेबल रामकरन निषाद और महिला आरक्षी जूही सिंह (थाना शोहरतगढ़) शामिल रहे।
अहमदाबाद में एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन के पास चार युवकों के एक ही मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से सफर करने का वीडियो सामने आया है pic.twitter.com/fNNlZbTYk7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













