महराजगंज: अमरुतिया मोड़ के पास सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के अमरुतिया मोड़ के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के अमरुतिया मोड़ के समीप मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान पकड़ी सिसवा गांव निवासी सूरज पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सूरज किसी कार्यवश जा रहे थे, तभी अमरुतिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे के बाद मौके पर जोरदार आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोग व राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान हालत में पड़े सूरज को संभाला और आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने घायल का तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर गोरखपुर रवाना हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।

दुर्घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें कौन सा वाहन शामिल था, इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.