हापुड़

हापुड़ जनपद के देहात क्षेत्र के गांव अहमदनगर जोगीपुरा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से 2 लाख 10 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के देहात क्षेत्र के गांव अहमदनगर जोगीपुरा में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मकान से 2 लाख 10 हजार रुपये नकद और भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण पार कर दिए।
पीड़िता कविता त्यागी पत्नी नरेंद्र त्यागी ने बताया कि वह इलाज कराने दिल्ली गई थीं और उनका बेटा कपिल बेंगलुरु गया हुआ था, जिसके चलते बीते दो दिनों से घर बंद था। सोमवार (21 सितंबर) सुबह करीब 10 बजे जब वह वापस लौटीं, तो मुख्य कमरे का सामान अस्त-व्यस्त मिला।
पड़ताल करने पर अलमारी में रखे 2.10 लाख रुपये कैश, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, 10 तोले का एक चांदी का सिक्का, एक-एक तोले के 5 चांदी के सिक्के तथा बच्चों के छोटे गहने गायब पाए गए। पीड़िता की सूचना पर 112 नंबर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026












