सिद्धार्थनगर: खेसरहा पुलिस की साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता, ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित के खाते में वापस कराए रुपये

खेसरहा

सिद्धार्थनगर जनपद साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के अभियान के क्रम में खेसरहा थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को राहत पहुंचाने के अभियान के क्रम में खेसरहा थाना पुलिस की साइबर हेल्पडेस्क टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने संबंधित बैंक नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित कर ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते से उड़ाई गई धनराशि में से 8,889 रुपये सकुशल वापस करा दिए हैं। खाते में रकम वापस आने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतजोत निवासी राजेश कुमार पांडेय 1 जुलाई 2026 को यूपीआई  के जरिए करीब 33 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए थे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तत्काल भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33107260154319 दर्ज कराई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण में खेसरहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में गठित साइबर टीम ने बैंक अधिकारियों से पत्राचार और समन्वय स्थापित कर संबंधित ट्रांजेक्शन को ट्रैक किया तथा एमआरएम (MRM) प्रक्रिया के माध्यम से ठगी गई धनराशि में से 8,889 रुपये 22 सितंबर को पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक रिफंड करा दिए। शेष धनराशि की रिकवरी के लिए भी प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर घबराएं नहीं, बल्कि घटना के शुरुआती ‘गोल्डन ऑवर्स’ के भीतर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in (NCRP पोर्टल) पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित सूचना मिलने पर फ्रॉड की गई धनराशि को समय रहते विभिन्न खातों में फ्रीज कर पीड़ित को वापस दिलाना संभव हो पाता है।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, कांस्टेबल अभिषेक कुमार मौर्य, कांस्टेबल नीरज कुमार तथा महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.