सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तुलसियापुर में ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने की।
आयोजित नाट्य प्रस्तुति में जीवंत अभिनय, संवाद, संगीत और प्रभावशाली मंच सज्जा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक व सामाजिक सफर को दर्शाया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके विकास मॉडल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देशहित में लिए गए कड़े फैसलों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रेरणादायी यात्रा को कलाकारों ने मंच पर बखूबी उतारा, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।
समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि इस नाट्य मंचन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री के निस्वार्थ जनसेवा, राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु पूरी टीम व कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई।
कार्यक्रम संयोजक विजयकांत चतुर्वेदी ने आयोजन की विस्तृत रूपरेखा रखी, जबकि विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी साधना चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। मंच का कुशल संचालन प्रभात तिवारी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से युवा नेता सिद्धार्थ चौधरी, अभियान संयोजक व मंडल महामंत्री पवन मिश्रा, विधानसभा संयोजक विनीत कमलापुरी, फते बहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, रामनारायण, सिद्धार्थ पाठक, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रहरि, रमेश मणि त्रिपाठी, अनिल अग्रहरि, पंकज जायसवाल, दलसिंगार दुबे, त्रियुगी अग्रहरि, योगेंद्र तिवारी, ध्रुव चतुर्वेदी, रामबदन पाठक, भोला चौधरी, रामधनी मौर्य, रमेश मौर्य सहित शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अहमदाबाद में एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन के पास चार युवकों के एक ही मोटरसाइकिल पर खतरनाक तरीके से सफर करने का वीडियो सामने आया है pic.twitter.com/fNNlZbTYk7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













