जौनपुर जीआरपी को मिली 17 लाख की नई पुलिस बैरक: डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने किया उद्घाटन, बोले- ‘सुरक्षा पहली प्राथमिकता’

जौनपुर

जौनपुर जीआरपी थाना परिसर में मंगलवार दोपहर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुलिस बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जीआरपी थाना परिसर में मंगलवार दोपहर रेलवे पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी. ने 17 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पुलिस बैरक का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस आधुनिक बैरक के निर्माण से थाना परिसर में तैनात पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

उद्घाटन के उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने कहा कि उत्तर प्रदेश जीआरपी के लिए यह एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रेलवे, रेल पटरियों और यात्रियों की सुरक्षा जीआरपी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप पुलिस विभाग अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर दृढ़ता से काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यात्रियों के सामान की सुरक्षा और जहरखुरानी जैसी घटनाओं को रोकना जीआरपी व आरपीएफ के लिए बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए आपसी समन्वय से काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने रेल पटरियों पर असामाजिक तत्वों द्वारा बाधा पहुंचाने के प्रयासों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज जोन प्रशांत वर्मा, एसपी जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुंवर प्रभात सिंह समेत अनेक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.