गढ़मुक्तेश्वर में बेकाबू होकर बाइक फिसली, युवक गंभीर रूप से घायल; मेरठ रेफर

गढ़मुक्तेश्वर

गढ़मुक्तेश्वर जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वैट रोड पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गढ़मुक्तेश्वर जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वैट रोड पर मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डहरा रामपुर निवासी दीपक अपनी बाइक से डहरा कुटी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह वैट रोड स्थित स्पेलर के समीप पहुंचा, उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में दीपक को गंभीर चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक चिकित्सकों ने स्थिति को चिंताजनक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ के उच्च केंद्र रेफर कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.