कोपागंज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता, विजेता छात्रों को किया गया सम्मानित

मऊ

मऊ जनपद के कोपागंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कोपागंज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में मंगलवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर एक आकर्षक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बच्चों ने रंगों के जरिए दिखाई कल्पनाशीलता

विद्यार्थियों ने अपनी कला और रंगों के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता, बेहतर शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपने सपनों को चित्रों के रूप में उतारा। इस रचनात्मक गतिविधि से बच्चों में देशप्रेम और सामाजिक मुद्दों के प्रति गहरी जागरूकता देखने को मिली।

विजेता छात्रों को मिला पुरस्कार
प्रतियोगिता के अंत में शिक्षकों द्वारा सभी पोस्टरों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन किया गया और उन्हें पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया गया:

कक्षा 6: शिवम चौहान (पहला स्थान), प्रिंस (दूसरा स्थान), रागिनी तीसरा स्थान।

कक्षा 7: निखिल (पहला स्थान), शशिप्रभा (दूसरा स्थान), काजल तीसरा स्थान।

कक्षा 8: अविनाश (पहला स्थान), शिवराज (दूसरा स्थान), अभिषेक तीसरा स्थान।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक प्रतियोगिताओं से बच्चों की मानसिक क्षमता, कल्पना शक्ति और बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.