मऊ

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के राधोपट्टी गांव निवासी अमेरिका (पुत्र बरसाती) गत 13 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के राधोपट्टी गांव निवासी अमेरिका (पुत्र बरसाती) गत 13 सितंबर से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हैं। अपने बेटे और परिजन की सुरक्षित वापसी की आस में बेहाल परिजन बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से औपचारिक मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि अमेरिका के अचानक लापता होने के बाद से परिवार के लोग लगातार अपने स्तर पर उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग या जानकारी नहीं मिल सकी है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने और लापता युवक की तलाश जल्द से जल्द सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक छानबीन की जा रही है।
महराजगंज थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहाड़वल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 40 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। pic.twitter.com/PUnaLjKWEC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 22, 2026













