बुलंदशहर: मिशन शक्ति टीम की काउंसलिंग से सुलझा पारिवारिक विवाद, गिले-शिकवे भुलाकर एक हुए पति-पत्नी

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक व पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को महिला सेल और मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वैवाहिक व पारिवारिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को महिला सेल और मिशन शक्ति टीम को बड़ी सफलता मिली। थाना गुलावठी की मिशन शक्ति टीम और परिवार परामर्श केंद्र के संयुक्त प्रयासों से एक टूटते परिवार को बिखरने से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के संबंध में रविवार को दोनों पक्षों को परामर्श हेतु थाने पर बुलाया गया था। मिशन शक्ति टीम और प्रभारी महिला सेल के कुशल काउंसलरों ने दोनों पक्षों की बातों और समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना। इसके बाद दोनों के बीच उपजी गलतफहमियों को दूर करते हुए आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण जीवन के महत्व को समझाया गया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने अपने मतभेद भुलाते हुए आपसी सहमति से सुलह-समझौते के पत्र पर हस्ताक्षर किए। दंपती ने एक-दूसरे पर भरोसा जताते हुए बीती बातों को भुलाकर नवजीवन की नई शुरुआत करने और हंसी-खुशी साथ रहने का संकल्प लिया।

काउंसलरों और पुलिस टीम ने दंपती को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदा किया और भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचकर प्रेमपूर्वक जीवन यापन करने की सीख दी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.