शाहगंज: लंबित मांगों को लेकर लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 22 सितंबर से अतिरिक्त हलकों का काम न करने की चेतावनी

जौनपुर

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील शाहगंज ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर मुख्य सचिव के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम अंकुर वर्मा को सौंपा है। लेखपालों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 22 सितंबर 2026 से केवल अपने मूल हलके में ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त हलकों के सभी कार्यों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।

संघ द्वारा उठाए गए प्रमुख मुद्दों में अंतरमंडलीय स्थानांतरण, पदोन्नति सूची जारी करना, विभागीय परीक्षा के परिणाम घोषित करना और भत्तों में वृद्धि करना शामिल है। इसके अलावा ग्राम सचिवालयों में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने, रोस्टर प्रणाली लागू करने, प्रारंभिक वेतनमान 2800 ग्रेड पे करने तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने की भी पुरजोर मांग उठाई गई है। संघ के इस कड़े रुख से प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.