जौनपुर: गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के स्थानीय कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ 19 सितंबर को क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने लतीफपुर मोड़ के पास से तीनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. ज्वाला सिंह

धीरज सिंह पुत्र रामजीत सिंह उर्फ मगन सिंह

अमर उर्फ छोटू हरिजन पुत्र रामकुमार
(सभी आरोपी अर्गूपुर कला, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर के निवासी हैं।)

पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी मु.अ.सं. 327/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट) के तहत वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.