महराजगंज

महराजगंज डिपो से ठूठीबारी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस UP 53 TE 9355 मंगलवार को मऊपाकड़ के समीप एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज डिपो से ठूठीबारी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस UP 53 TE 9355 मंगलवार को मऊपाकड़ के समीप एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। यात्रा के दौरान अचानक बस के स्टेयरिंग ट्राई रॉड का नट खुल गया, जिससे वाहन के नियंत्रण पर गंभीर संकट पैदा हो गया।
चालक की सूझबूझ से समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे उसमें सवार दर्जनों यात्रियों की जान बच गई। यदि स्टेयरिंग पूरी तरह से फेल हो जाता तो सड़क पर एक बड़ा दर्दनाक हादसा घट सकता था। इस घटना के बाद रोडवेज बसों की तकनीकी जांच और रखरखाव व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों व यात्रियों ने महराजगंज डिपो की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए मेंटेनेंस टीम की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि स्टेयरिंग जैसे संवेदनशील हिस्से में इस प्रकार की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन से मांग की गई है कि रूट पर भेजने से पहले सभी बसों की सघन तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026












