पुरंदरपुर में 8 साल के मासूम को विषैले सांप ने डसा, CHC फरेंदा में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; गांव में पसरा मातम

महराजगंज

जनपद महराजगंज के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत मनकौरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के पास खेल रहे 8 वर्षीय मासूम आर्यन पुत्र बाल गोविंद को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद महराजगंज के थाना पुरंदरपुर क्षेत्र अंतर्गत मनकौरा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर के पास खेल रहे 8 वर्षीय मासूम आर्यन पुत्र बाल गोविंद को विषैले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में अचेत बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फरेंदा पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मासूम को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, सांप का जहर शरीर में तेजी से फैल जाने के कारण बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

उल्लेखनीय है कि बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय न गंवाएं और मरीज को तत्काल निकटतम सरकारी अस्पताल ले जाएं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.