जलभराव के विरोध में कांग्रेसियों व ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की चेतावनी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-अहार मार्ग पर पिछले तीन दिनों से जारी भीषण जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर-अहार मार्ग पर पिछले तीन दिनों से जारी भीषण जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेताओं और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सिरोरा व बच्चीखेड़ा समेत आसपास के ग्रामीणों ने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर नगर पालिका, स्थानीय प्रशासन व सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि गंगा की तलहटी में कथित मिट्टी भराव, नाले और प्राकृतिक रास्तों पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई है। महत्वपूर्ण मार्ग पर जलभराव के चलते स्कूली बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों का आवागमन ठप है। इस मार्ग से प्राचीन महादेव मंदिर और अहार स्थित अवंतिका देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने जिलाधिकारी बुलंदशहर से फोन पर बात कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद तहसील परिसर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी अरुण वर्मा को ज्ञापन सौंपा और जल्द समस्या का स्थायी समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने जांच कराकर जल्द जल निकासी व्यवस्था बहाल कराने का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर बबलू कुरैशी, सलाम खान, कौशल शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, ग्राम प्रधान राय सिंह, शिबू कुरैशी, आसिफ खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.