सर्पदंश से युवक की मौत: एक साल बाद भी नहीं मिली आर्थिक सहायता, किसान नेता ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मऊ

मऊ जनपद के सर्पदंश से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को एक साल बीत जाने के बाद भी प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मिलने वाली सरकारी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

मऊ जनपद के सर्पदंश से जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को एक साल बीत जाने के बाद भी प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मिलने वाली सरकारी आर्थिक मदद नहीं मिल सकी है। इस मामले में मंगलवार को किसान नेता देवप्रकाश राय ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की।

मामला सहरोज गांव का है, जहाँ प्रमोद राजभर पुत्र रामसमुझ राजभर की 15 अगस्त 2025 को बीएचयू अस्पताल में इलाज के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई थी। आरोप है कि पंचायतनामा व अस्पताल की पर्ची मौजूद होने के बावजूद तात्कालिक राजस्व अधिकारियों की हीलाहवाली व अतिरिक्त डॉक्टरी प्रमाण पत्र की शर्त के कारण मामला लटका रहा।

किसान नेता देवप्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित परिवार लंबे समय से सहायता राशि के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उन्होंने परिजनों की दयनीय आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर राज्य सरकार द्वारा देय सहायता राशि तत्काल स्वीकृत कराने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.