सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना ढेबरुआ पुलिस और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुहचोरवा घाट पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना ढेबरुआ पुलिस और एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने मुहचोरवा घाट पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ई-रिक्शा दुर्घटना का रूप देकर की गई इस हत्या की साजिश अवैध संबंधों के चलते रची गई थी।

मामला बुढ़ी राप्ती नदी के पास मुहचोरवा घाट का है, जहाँ 30 अगस्त की रात हरिश्चंद्र निवासी कपियवा, थाना इटवा की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी और शव को नदी में फेंक दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में गठित एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय व थानाध्यक्ष ढेबरुआ चंद्रकांत पांडेय की टीम ने पचपेड़वा तिराहे और दुधवनिया बुजुर्ग नहर मार्ग के पास से घेराबंदी कर मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी माया देवी का गांव के ही नियाज अहमद से अवैध संबंध था। पति के शराब पीकर मारपीट करने से परेशान होकर माया देवी ने नियाज पर उसे रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। इसके बाद नियाज ने इरशाद और अब्दुल्ला को 1.10 लाख रुपये की सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू, 6 मोबाइल फोन, पहचान पत्र, नगदी व एयर इंडिया का टिकट बरामद किया है। पुलिस टीम की इस कामयाबी पर एसपी ने पूरी टीम को 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













