5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप: केराकत के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 16 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर बढ़ाया जौनपुर का मान

जौनपुर

जौनपुर कर्नाटक के सिलगुप्पी में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जौनपुर कर्नाटक के सिलगुप्पी में आयोजित 5वीं नेशनल कराटे चैंपियनशिप में के.डी. स्पोर्ट्स कराटे एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में एकेडमी के 17 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 16 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

जापान यामाबुकी सितो रियु कराटे-डो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में 5 और 6 सितंबर को आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कर्नाटक द्वितीय और महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा।

एकेडमी के संस्थापक व कोच सोनू यादव ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों के कड़े परिश्रम और लगन का परिणाम है।

इन्होंने लहराया परचम

प्रतियोगिता में प्रिंस गिरी ने रजत पदक हासिल किया। वहीं भरत यादव, शिवा यादव, दिव्यांश सिंह, उत्कर्ष यादव, अभ्युदय मौर्य, सुमित पासवान, सूरज, कृष सेठ, सोनाली यादव, पायल चौहान, अनुष्का बेनवंशी, आंचल चौहान, शीलू पासवान, गीतिका बेनवंशी, अंशिका बेनवंशी तथा शालिनी मौर्या ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जौनपुर का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.