लाखों खर्च के बाद भी बनकटा प्रथम में 5 साल से बंद पड़ा सामुदायिक शौचालय, रास्ते के अभाव में लगा जंग

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम पंचायत बनकटा प्रथम में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय जिम्मेदार अधिकारियों की घोर उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम पंचायत बनकटा प्रथम में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय जिम्मेदार अधिकारियों की घोर उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। निर्माण के पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी यह शौचालय ग्रामीणों के लिए शो-पीस बना हुआ है और इसके मुख्य द्वार पर लगा ताला जंग खा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय भवन तक पहुंचने के लिए कोई संपर्क मार्ग नहीं बनाया गया है, जिसके कारण लोग इसका उपयोग करने में असमर्थ हैं। उचित देखरेख के अभाव में भवन के भीतर गंदगी का अंबार लगा है और सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। स्थानीय निवासी जितेंद्र पांडे, प्रदीप पांडे, आलोक पांडे और अर्जुन प्रजापति ने आक्रोश जताते हुए शौचालय की तत्काल सफाई कराने, रास्ता बनवाने तथा इसे जल्द चालू कराने की मांग की है।

मामले में ग्राम प्रधान हसीना खातून के प्रतिनिधि जैनुल्ला ने बताया कि शौचालय तक रास्ते की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही मार्ग की व्यवस्था कराने के साथ ही शौचालय को क्रियाशील कराकर ग्रामीणों को समर्पित किया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.