सरकारी नौकरी छोड़ राजनीति में उतरे निशांत मणि त्रिपाठी, 2027 में फरेंदा सीट से लड़ेंगे चुनाव

महराजगंज

महराजगंज जनपद की हाई-प्रोफाइल फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनावी समीकरण गरमाने लगे हैं। क्षेत्र के निवासी और लंबे समय से सरकारी सेवा में कार्यरत रहे युवा नेता निशांत मणि त्रिपाठी ने नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की हाई-प्रोफाइल फरेंदा विधानसभा सीट पर 2027 के चुनावी समीकरण गरमाने लगे हैं। क्षेत्र के निवासी और लंबे समय से सरकारी सेवा में कार्यरत रहे युवा नेता निशांत मणि त्रिपाठी ने नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ने का औपचारिक ऐलान कर दिया है।

आनंदनगर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए निशांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने जनसेवा के उद्देश्य से सरकारी नौकरी छोड़ी है। उन्होंने कहा कि युवाओं का पलायन रोकना, बंद पड़ी शुगर मिल को चालू कराना, किसानों की समस्याओं का निस्तारण और बेहतर शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी मुख्य प्राथमिकताएं रहेंगी।

उन्होंने बताया कि वे गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और किसानों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का निस्तारण खोजने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे निषाद पार्टी से टिकट की उम्मीद जता रहे हैं। एक पढ़े-लिखे युवा के मैदान में उतरने से क्षेत्र में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.