शिक्षक दिवस पर 30 शिक्षक सम्मानित, सीएम के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को अंबेडकर सभागार में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर समर्पण और उत्कृष्ट योगदान देने वाले बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के 30 शिक्षकों को अंबेडकर सभागार में प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, डीएम शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक विनय वर्मा ने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि माता-पिता के बाद गुरु ही जीवन की सही दिशा दिखाता है। जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की भूमिका अहम है।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शिक्षकों से मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। जिले में कुल 81 शिक्षकों का सम्मान होना है। इस दौरान डीआईओएस, बीएसए सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.