महराजगंज

महराजगंज जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दोपहर 12 बजे तक 25 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागापार में शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में दोपहर 12 बजे तक 25 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गईं।
डॉ. अनुज कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने मरीजों की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। इस दौरान फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार ने दवाएं वितरित कीं, जबकि लैब टेक्नीशियन राजकुमार सिंह और स्टाफ नर्स नीलम चौहान ने जांच व मरीज देखभाल में सहयोग किया।
शिविर में ज्योति चौरसिया, चौकीदार अशोक कुमार और एएनएम रीना भारती भी व्यवस्था संभालने में मुस्तैद रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर वे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र आकर नि:शुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













