महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहकर खुद मौके पर जाकर जांच करने और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के आदेश दिए। वहीं, एसपी ने पुलिस से जुड़ी शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर एसडीएम नौतनवा कुणाल सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहरामhttps://t.co/4D4IqSCmq5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 5, 2026













