महराजगंज में करैत सांप के काटने से 11 वर्षीय मासूम की मौत, मां की हालत गंभीर

महराजगंज

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी पोखरा टोला में शुक्रवार भोर करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बेड पर सो रहे मां-बेटे को जहरीले करैत सांप ने डस लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी पोखरा टोला में शुक्रवार भोर करीब 4 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बेड पर सो रहे मां-बेटे को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। इस हादसे में 11 वर्षीय मासूम अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुगंधा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सांप खिड़की के सहारे कमरे में दाखिल होकर सीधे बेड पर गिर पड़ा। उसने पहले अर्पित के हाथ में काटा। बच्चे की चीख सुनकर जागी मां सुगंधा ने जैसे ही लाइट जलाई, चादर में छिपे सांप ने उनके गाल पर डस लिया। परिजनों ने तुरंत दोनों को महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया और सुगंधा को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

अंधविश्वास और जिंदा होने की उम्मीद में परिजन बच्चे की लाश को झाड़-फूंक कराने गाजीपुर के अमवा सती माता मंदिर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी की टीम मौके पर पहुंची और कमरे में रखे हेलमेट के फोम में छिपे जहरीले करैत को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। कृष्ण मुरारी यादव के छोटे बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.