सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की चरिगवां चौकी टीम ने दो बोरी यूरिया खाद के साथ एक युवक को दबोचा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की चरिगवां चौकी टीम ने दो बोरी यूरिया खाद के साथ एक युवक को दबोचा है। मौके से खाद लदी साइकिल भी जब्त की गई है।
गश्त के दौरान पीछा कर दबोचा
3 सितंबर को सीमा पिलर नंबर 561/1 के पास गश्त कर रही एसएसबी टीम को देखकर साइकिल सवार युवक भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलजार खान (18), निवासी कजरहवा (कपिलवस्तु, नेपाल) बताया।
कस्टम विभाग को सौंपा
बरामद यूरिया खाद के कोई वैध कागजात न दिखाने पर एसएसबी ने आरोपी युवक, खाद और साइकिल को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग ककरहवा के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी सीमा पर अवैध तस्करी और नशीली दवाओं की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रही है।
श्याम मंदिर में नगर पालिका अध्यक्ष ने की पूजा, महराजगंजवासियों की सुख-समृद्धि की मांगी दुआhttps://t.co/bmgvBLIOnJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 4, 2026





















