पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ शातिर चेन स्नैचर, तमंचा और R-15 बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान थल इनायत चौराहे पर हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना स्याना पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान थल इनायत चौराहे पर हुई मुठभेड़ के बाद एक शातिर चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का इशारा करने पर वे कच्चे रास्ते की ओर भागे और बाइक फिसलने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में घायल बदमाश की पहचान राजा उर्फ जाविद निवासी हापुड़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से Yamaha R-15 बाइक, एक तमंचा, कारतूस बरामद किए गए हैं।

12 से अधिक मुकदमे दर्ज

पकड़ा गया आरोपी बुलंदशहर, हापुड़ और गाजियाबाद में चेन स्नैचिंग व बाइक चोरी की वारदातें करता था। उस पर लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.