सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जे.जे. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जे.जे. पब्लिक स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण थीम पर फैशन शो, हांडी फोड़, डांडिया मेकिंग और डांडिया डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का दिल जीत लिया। हांडी फोड़ और डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियों ने परिसर को उत्साह से भर दिया।
विद्यालय के निदेशक राजकुमार अग्रहरि एवं प्रशासक उपल दीवान जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान मोहित कश्यप, आशीष देव यादव, शिवचरन, गरिमा, श्रितिका, आरोही, रुचि, तान्या, मोहिनी, मोनिका सिंह, कविता और बृजेश सिंह समेत समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जुड़ाव मजबूत होता है।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













