सिद्धार्थनगर से 165 दिव्यांग बच्चों की एक्सपोजर विजिट रवाना, गोरखपुर के दर्शनीय स्थलों का करेंगे भ्रमण

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के विशिष्ट आवश्यकता/दिव्यांग बच्चों के ज्ञानवर्धन और शैक्षणिक मनोरंजन के लिए एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विशिष्ट आवश्यकता/दिव्यांग बच्चों के ज्ञानवर्धन और शैक्षणिक मनोरंजन के लिए एक विशेष एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा करुणापति त्रिपाठी की देखरेख में तीन अलग-अलग ब्लॉकों नौगढ़, बांसी और डुमरियागंज से तीन बसों के माध्यम से कुल 165 दिव्यांग बच्चों को गोरखपुर के लिए रवाना किया गया।

बांसी विकास खंड में स्थानीय विधायक राजा जयप्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने बच्चों से संवाद कर बस को हरी झंडी दिखाई। नौगढ़ से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार और जिला समन्वयक ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर यात्रा शुरू कराई, जबकि डुमरियागंज में खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ल ने बस को रवाना किया।

इस यात्रा के दौरान बच्चे गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर), रामगढ़ताल और रेल म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। बच्चों की सुरक्षा व सहायता के लिए बसों में विशेष शिक्षकों, फाउंडेशन प्रतिनिधियों और केयर टेकरों की पूरी टीम मुस्तैद की गई है। इस विजिट का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों का व्यावहारिक ज्ञान और आत्मविश्वास बढ़ाना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.