पिता से मारपीट व धमकी का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के निवासी एक परिवार ने कुछ दबंगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के चिल्हिया थाना क्षेत्र के निवासी एक परिवार ने कुछ दबंगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

घटना थाना कपिलवस्तु क्षेत्र की चौकी बजहा अंतर्गत बताई जा रही है। शिकायतकर्ता उमेश चौधरी के अनुसार, 30 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बावजूद विवाद जारी रहा। आरोप है कि 1 सितंबर को जब उनके पिता बाजार गए थे, तो उनके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और विधिक कार्रवाई जारी है। निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत चैनल इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है; पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.