सोशल मीडिया विवाद: बीडीसी प्रतिनिधि ने खुद को बताया बेकसूर, सीडीआर जांच की उठाई मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के महिला प्रत्याशी के फोटो पर अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विवेक चौहान ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के महिला प्रत्याशी के फोटो पर अभद्र टिप्पणी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नामजद क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विवेक चौहान ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा है। ग्राम खुशियाल जोत निवासी विवेक चौहान ने खुद पर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार करार दिया है।

विवेक चौहान का कहना है कि पुलिस ने कुसुम प्रजापति की तहरीर पर उनके तथा उनके मित्र जवाहर (निवासी अवधनगर) के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह तथ्यों से परे है। उन्होंने दावा किया कि उनके मित्र जवाहर की शिकायतकर्ता से कभी मुलाकात तक नहीं हुई है, फिर भी उन्हें मामले में घसीटा गया है।

आरोपित बीडीसी प्रतिनिधि ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सच्चाई सामने लाने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड  और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की गहनता से जांच कराई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.