बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विकासखंड अनूपशहर के गांव ऐंचौरा स्थित गंगा बांगर हाई सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर विकासखंड अनूपशहर के गांव ऐंचौरा स्थित गंगा बांगर हाई सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप और उनकी लीलाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

बाल वाटिका-1 से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों ने कान्हा और राधा का रूप धरकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सिर पर मोर मुकुट और हाथ में बांसुरी लिए नन्हे कान्हाओं की वेशभूषा ने विद्यालय परिसर को वृंदावन का रूप दे दिया। बच्चों की मासूमियत और नृत्य-संगीत की सुंदर प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों व शिक्षकों ने जोरदार तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार चौकर ने विद्यार्थियों को श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और जन्माष्टमी के धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण कर महोत्सव का आनंद लिया।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













