महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित शीतलापुर गांव में एसएसबी, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण किया गया 30 बोरी चाइनीज लहसुन और 7 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित शीतलापुर गांव में एसएसबी, स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारण किया गया 30 बोरी चाइनीज लहसुन और 7 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया है। मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।

नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल के अनुसार, एसएसबी की सूचना शाखा को पिलर संख्या 502 के पास अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। इस आधार पर गठित संयुक्त टीम ने शीतलापुर निवासी उमेश पाल और संतोष के मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध विदेशी लहसुन और कद्दू के बीज बरामद हुए, जिसे जब्त कर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।
कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक शिवपूजन प्रसाद, रविंद्र कुमार यादव, शीतलपुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी समेत एसएसबी व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा बरामद सामान व आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र के तस्करों में हड़कंप मचा है।
गांव की सड़कों और बंजर भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत, डीएम ने दिए जांच के आदेशhttps://t.co/uOQW9IVU5M
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 3, 2026













