सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों को सड्डा तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों को सड्डा तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस व यूकेलिप्टस के डंडे और स्टील का पाइप बरामद हुआ है।
मामला 26 जून का है, जब ग्राम बेलहरी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में जमाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान 28/29 अगस्त की रात उनकी मौत हो गई। मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में बीएनएस (BNS) की धारा 105 की बढ़ोत्तरी की।
एसपी डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने 1 सितंबर को सभी 8 आरोपियों (जुबेर, क्यूम, इमरान, कमरूद्दीन, महबूद, सफीउल्लाह, मोहम्मद आरिफ व हफीजुल्लाह) को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी सफीउल्लाह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह और चौकी प्रभारी जगतनरायन यादव शामिल रहे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













