हाजी अली अहमद की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने लगाया रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त एकत्रित, श्रद्धांजलि अर्पित

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मरहूम हाजी अली अहमद की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मरहूम हाजी अली अहमद की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में परिजनों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने हाजी अली अहमद के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर गरीबों व कमजोर वर्गों की सेवा की। जिला उपाध्यक्ष सादिक अली अहमद ने अपने पिता के सेवा और इंसानियत के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। वहीं वरिष्ठ नेता अतहर अलीम व ब्लॉक अध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने रक्तदान को महादान बताते हुए इसे समाज के प्रति महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कहा।

शिविर के दौरान सादिक अली अहमद, आसिफ अहमद, नियाज अहमद, आदिल अहमद, शेख फैसल, शेहरयार आजाद, डॉ. फरहत अहमद, दीपक रस्तोगी, जीशान खान व अफजल समेत 15 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल सिंह अन्नू, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, अदनान, सगीर अहमद और विशाल रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.