सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़-खुनुवां मुख्य मार्ग पर मंगलवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने ओवरलोडिंग और परिवहन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ औचक जांच अभियान चलाया। एआरटीओ संजय सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
कार्रवाई के दौरान नेपाल सीमा की ओर जाने वाले कुल 30 भारी मालवाहक वाहनों के परमिट, फिटनेस, टैक्स और लोड क्षमता संबंधी दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जांच में 8 वाहन मानक के अनुरूप सही पाए गए, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों का चालान काटा गया। इसके अतिरिक्त, प्रपत्र फेल पाए जाने पर 1 भारी वाहन को सीज करते हुए चिल्हियां थाने की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस दौरान यात्री कर अधिकारी (PTO) एम.एस. सिद्दीकी सहित विभागीय सुरक्षा कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहा।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













