सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया विकास खंड अंतर्गत धनगढ़िया स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र-3 में एक बार फिर बदहाल व्यवस्था और लापरवाही का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के जोगिया विकास खंड अंतर्गत धनगढ़िया स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र-3 में एक बार फिर बदहाल व्यवस्था और लापरवाही का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने गौशाला की जमीनी हकीकत और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में गौशाला के भीतर गौवंशों की अत्यंत दयनीय हालत और समुचित देखरेख के अभाव में उनकी मौत होने की बात कही जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और इलाज जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है।
स्थानीय लोगों और ग्रामीणों में बार-बार सामने आ रही इस तरह की अव्यवस्थाओं को लेकर भारी आक्रोश है। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि लगातार उजागर हो रही शिकायतों और वीडियो के बावजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों व पशुपालन विभाग की नजर धनगढ़िया गौशाला पर क्यों नहीं पड़ रही है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













