डीएम सख्त: जौनपुर के सरकारी स्कूलों में क्लास के दौरान बंद रहेगा शिक्षकों का मोबाइल, फाइटर जेट बनाने वाले छात्र को मिला सम्मान

जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन और जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में निपुण भारत मिशन और जिला टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर कई कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षकों का ध्यान न भटके, इसके लिए क्लास टाइम में सभी शिक्षकों के मोबाइल फोन अनिवार्य रूप से प्रधानाध्यापक के पास जमा रहेंगे। इसके अलावा उन्होंने मध्याह्न भोजन (MDM) की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

बैठक के दौरान मुफ्तीगंज ब्लॉक के एक होनहार छात्र द्वारा बनाए गए फाइटर जेट मॉडल की सफल उड़ान का प्रदर्शन देखा गया, जिस पर डीएम ने बाल वैज्ञानिक की प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया। साथ ही, मड़ियाहूं ब्लॉक में कर्सिव राइटिंग, बागवानी और अभिभावक गोष्ठी जैसे शैक्षिक नवाचारों की बिंदुवार समीक्षा कर सराहना की गई।

डीएम ने पठन-पाठन के साथ-साथ बच्चों के नैतिक, व्यवहारिक व खेलकूद के विकास पर जोर दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, सीएमओ, डाइट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और समस्त खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.