बागपत

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रधान के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
नियुक्तियों के तहत सोनू कश्यप को जिला महामंत्री, मोहित कश्यप को ब्लॉक सचिव (बागपत), नितिन प्रजापति को युवा जिला उपाध्यक्ष (बागपत), मुकेश कश्यप को ब्लॉक महामंत्री (बागपत), राजेश कश्यप को ब्लॉक प्रभारी, प्रदीप कश्यप को ग्राम महासचिव (निवाड़ा) और प्रशांत कश्यप को ग्राम सचिव (निवाड़ा) मनोनीत किया गया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कामिल अब्बासी ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य किसानों और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से निष्ठापूर्वक गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में कामिल अब्बासी, जावेद, जाहिद खान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026













