बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर क्षेत्र में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली-कुमकुम का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी और लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी बहनों को जीवनभर रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट करेंगे।

बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
रक्षाबंधन को लेकर बीते कई दिनों से दानपुर के बाजारों में चहल-पहल बनी हुई थी। गुरुवार और शुक्रवार को मुख्य बाजार में राखी और मिठाइयों की दुकानों पर महिलाओं व युवतियों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने अपनी पसंद की रंग-बिरंगी राखियों, मिठाइयों और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
आकर्षक राखियां और मिठाइयां बनीं केंद्र
दानपुर के व्यापारियों ने पर्व को ध्यान में रखते हुए राखियों और मिठाइयों की विशेष वैरायटी सजा रखी थी। बाजार में फैंसी और डिजाइनर राखियों के अलावा बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं।
त्योहार को लेकर दिखा जबरदस्त उत्साह
दूर-दराज रहने वाले भाइयों के लिए बहनों ने पहले ही डाक व कूरियर के जरिए राखियां भेज दी हैं, जबकि कई बहनें भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके पहुंच चुकी हैं। पर्व को लेकर पूरे दानपुर क्षेत्र में खुशी और उत्सव का माहौल बना हुआ है।
बलिया में गहने साफ करने के बहाने ठगी करने वाले 2 शातिर बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोलीhttps://t.co/XuUPi4A8rl
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 28, 2026













