बलिया

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। महिलाओं के गहने और पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने चोरी करने वाले बिहार के दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।
गुरुवार देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इब्राहिम पट्टी उद्धरन मार्ग पर घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बेगूसराय (बिहार) निवासी अभियुक्त अरविन्द सोनी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में अरविन्द के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी नगरा भेजा गया। वहीं उसके 19 वर्षीय साथी पंकज सोनी को मौके से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने 21 और 24 अगस्त को गांव-गांव घूमकर ठगी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। बदमाशों के पास से एक तमंचा, कारतूस, चोरी के 3 सोने जैसे आभूषण, ₹15,600 नगद और एक बाइक बरामद हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026













