हापुड़ में लायंस क्लब का निशुल्क हड्डी-जोड़ जांच शिविर आयोजित, 155 मरीजों की हुई जांच

हापुड़

हापुड़ जनपद के लायंस क्लब द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से दिल्ली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और डॉ. किशोर आहूजा ने संयुक्त रूप से किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के लायंस क्लब द्वारा जनसेवा के उद्देश्य से दिल्ली रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में निशुल्क हड्डी एवं जोड़ स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और डॉ. किशोर आहूजा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान 155 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया।

शिविर में संत परमानंद अस्पताल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. शेखर शास्त्री एवं उनकी मेडिकल टीम ने मरीजों की जांच की और निशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही शिविर में फिजियोथेरेपी, एक्स-रे, कैल्शियम और बोन डेंसिटी की निशुल्क व रियायती दरों पर जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम में डॉ. डी.के. राजवंशी और क्लब के अध्यक्ष लायन राजीव गर्ग ने कहा कि क्लब जनसेवा को प्राथमिकता देता है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस दौरान लायन विजय गोयल, लायन राकेश वर्मा, अतुल गुप्ता, नरेश शर्मा, रवि गर्ग, अनिल टीटू, राय माहेश्वरी और अशोक माहेश्वरी सहित क्लब के कई सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.